एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के बीच लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर जानकारी दी है.
सुप्रिया सुले ने बताया है कि अगले 8 से 10 दिनों के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर जानकारी साझा की जाएगी.
सुप्रिया सुले ने कहा, “इंडिया गठबंधन के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर कोई दुविधा वाली स्थिति नहीं है. 15 दिन पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच मीटिंग हुई थी, उसमें सीट शेयरिंग की बहुत सारी बातें साफ़ हुई थीं. फॉर्म्यूला का भी निर्णय लिया गया था. वो सिर्फ़ औपचारिक तौर पर आप तक नहीं पहुंचाया गया. अगले 8-10 दिनों में पिक्चर साफ़ हो जाएगी. 15-16 जनवरी तक हम आपको बता पाएंगे.”
सुप्रिया सुले ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी भी अब वापस आ गए हैं और राहुल गांधी भी यात्रा पर निकलेंगे. उससे पहले सब तय कर लिया जाएगा.
-एजेंसी
- यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग, नौ यात्रियों की दर्दनाक मौत - September 24, 2026
- शून्य कमीशन पर चलेगी ‘भारत टैक्सी’, सीएम योगी बोले- चालकों को 5 लाख का बीमा और किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा ऋण - September 24, 2026
- मामा-भांजे के रिश्ते की चर्चा: मंत्री दयाशंकर सिंह और सांसद अवधेश प्रसाद की आत्मीयता ने खींचा सबका ध्यान - September 24, 2026