कानपुर आईआईटी के वरिष्ठ विज्ञानी प्रो समीर खांडेकर की शुक्रवार को स्टेज पर बोलते बोलते अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे मंच पर लोगो को संबोधित कर रहे थे इतने में बोलते बोलते अचानक वे मंच पर ही बेहोश होकर गिर गए।
अचानक इस तरह से प्रो समीर खांडेकर को गिरता देख फौरन मंच पर लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। आनन फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रो खांडेकर कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे साथ ही डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। जो कैंम्ब्रिज यूनिर्विसिटी में पढ़ता है।
प्रो समीर कानपुर के एल्युमिना मीट को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने वहां मौजूद छात्रों और लोगों से कहा कि सभी लोगो को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए इसके बाद वे नीचे गिर पड़े।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे आईआईटी कानपुर के छात्र थे। 55 साल के प्रो समीर खांडेकर ने साल 2000 में कानपुर में ही आईआईटी किया था। इसके बाद 2004 में जर्मनी से पीएचडी करने के बाद से ही कानपुर आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे।
-एजेंसी
- Agra News: रात के वक्त क्लीनिक में अकेले डॉक्टर को बनाया गया निशाना, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश - October 22, 2026
- महर्षि यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: “गर्लफ्रेंड बनाओ तो शादी भी करो, कम उम्र में जिम्मेदारी से भागना गलत” - October 22, 2026
- ”राम ने यादव को मारा” और “मूर्खचंद यादव”: वायरल वोटर लिस्ट देख बिफरी सपा और कांग्रेस, आयोग से पूछे कड़े सवाल - October 22, 2026