आगरा: सर्द मौसम में एक अज्ञात चोर बेखौफ होकर दुकान का ताला चटकाने में लग गया। किसी के आने की आहट सुन चोर फरार हो गया और चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा लेकिन दुकान में ताले चटकाने की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी। यह सीसीटीवी वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
पूरा मामला आगरा ग्वालियर रोड स्थित रोहता चौराहे का है। चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार की दुकान है। तकरीबन रात्रि करीब दो बजे एक चोर दुकान के गेट के पास पहुंचा और उस चोर ने एक लोहे की रोड की मदद से गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया। चोर ने गेट का ताला तो तोड़ दिया, लेकिन दुकानदार ने उसमें सेंट्रल लॉक सहित दुकान के अंदर तीन से चार लॉक और लगा रखे थे। काफी देर तक चोर ने गेट को खोलने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। अज्ञात चोर की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना मलपुरा के बमरौली अहीर निवासी दुकानदार ओम प्रकाश यादव ने आशंका व्यक्त की है कि किसी व्यक्ति के आने की आहट से चोर मौका पाकर भाग निकला है। फिलहाल मिष्ठान भंडार के मालिक ने थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। इसके अलावा पुलिस गश्त की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी सदर ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पुलिस गश्त लगातार जारी है।
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026
- 25 वर्षों से रिश्तों की अटूट डोर बन रहा ‘माधवी बेटियों का मायका’: आगरा में आयोजित अनूठे उत्सव में झूम उठीं बेटियां - August 18, 2026