आगरा। छात्राओं से छेड़खानी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की हिरासत में आने के बाद युवक कान पकड़कर माफी मांग रहे हैं। बोल रहे हैं- वह हमारी बहनें हैं। भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। उनकी माफी मांगने का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। यह शनिवार के खालसा इंटर कॉलेज के पास के बताए जा रहे हैं। इनमें चार युवक छात्राओं से छेड़खानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
मामले में एंटी रोमियो टीम ने चारों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वह बोले भविष्य में हम ऐसा नहीं करेंगे। वायरल वीडियो में वह कान पकड़कर माफी भी मांग रहे हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026