उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घंटी बज गई है। स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को छुट्टी के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
प्रदेश में अब ठंडी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार न्यूनतम तापमान गिर रहा है। वहीं, सुबह में 8 बजे तक लोगों को भीषण ठंड का अहसास हो रहा है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से स्कूलों को बंद किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है।
31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान किया गया है। नए साल में 15 जनवरी से स्कूलों में कक्षाओं का आयोजन हो सकता है। हालांकि, ठंड की स्थिति को देखते हुए समीक्षा के बाद इसमें कुछ इजाफा भी हो सकता है।
- कानपुर-आगरा समेत पश्चिम यूपी में मौसम बदला, बढ़ने लगी सुबह-शाम की सर्दी - November 4, 2025
 - गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर आगरा में सजेगा भव्य कीर्तन समागम, श्रद्धा और उल्लास से गूंजेगा गुरुवाणी का संदेश - November 4, 2025
 - Agra News: बल्केश्वर में यमुना तट को मिलेगा नया स्वरूप, 7.21 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य घाट - November 4, 2025