साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. अर्शदीप सिंह ने ऐसा कर एक खास कमाल अपने करियर में कर दिया है. अर्शदीप भारत के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं जिनके नाम साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 5 विकेट हॉल करने का कारनामा दर्ज हो.
इससे पहले किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज ने यह कारनामा साउथ अफ्रीका में अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलकर नहीं किया था. मैच में अर्शदीप ने 10 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 37 रन देकर 5 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह के अलावा मैच में आवेश खान ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए.
वैसे, अर्शदीप भारत के तीसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका में 5 विकेट या उससे ज्यादा विकेट हॉल करने का रिकॉर्ड बनाया हो. अर्शदीप से पहले आशीष नेहरा ने 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लिए थे तो वहीं, 2018 में युजवेंद्र चहल ने सेंचुरियन में अफ्रीकी टीम के खिलाफ मैच में 5 विकेट हॉल किए थे.
-एजेंसी
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026