उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के लिए यूपी सरकार लगातार कदम उठाने का दावा कर रही है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत नहीं दिख रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। अब डिप्टी सीएम ने बड़ी कार्रवाई की है।
डिप्टी सीएम के निर्देश पर बदायूं के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को निलंबित किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक महिला की आंखें निकाले जाने के मामले में डिप्टी सीएम ने उन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। महिला के परिजनों की शिकायत के बाद जांच की गयी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिर्फ सड़कें नापते फिरेंगे - September 20, 2026
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीटेक इंजीनियर शिवम यादव की दौड़ लगाते वक्त मौत, आप सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा - September 20, 2026
- देश के अन्नदाता किसान के सामने यदि कोई सबसे बड़ा संकट है, तो वह केवल भाजपा है: अखिलेश यादव - September 20, 2026