बदायूं। समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने साफ संदेश दिया है कि सपा में अब किसी भी स्तर पर गुटबाजी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में बदायूं जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों — युवा सभा, छात्रसभा, महिला सभा, लोहिया वाहिनी और अन्य प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। साथ ही, जिला कार्यकारिणी को भी भंग करते हुए केवल जिलाध्यक्ष को पद पर बनाए रखा गया है।
बताया गया कि यह कार्रवाई शिवपाल सिंह यादव के जिले में आगमन से दो दिन पहले ही सपा प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के बाद की गई थी।
रविवार को शिवपाल सिंह यादव सहसवान पहुंचे, जहां उन्होंने दहगवां चौराहे पर एक होटल और हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सपा सांसद आदित्य यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन में एकता और अनुशासन को सर्वोपरि रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूत संगठन के बल पर ही सफलता हासिल करेगी।
एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026