उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के आदित्य मॉल में शुक्रवार रात को पुलिस ने स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 44 युवतियों और 21 युवकों को पकड़ा है।
इस मामले में सबसे हैरानी वाली बात ये है कि एक ही मॉल में छह स्पा सेंटर चल रहे थे और हर स्पा सेंटर में देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा था और पुलिस को इसकी कानोकान खबर तक नहीं हुई।
बीते काफी समय से स्पा सेंटरों में देह व्यापार चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना एक गोपनीय शिकायत के रूप में मिली। जब पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई की तो सूचना भी सही मिली। वहां पहुंच पुलिस ने जो नजारा देखा उससे उनके होश उड़ गए।
मौके से आपत्तिजनक सामान, मोबाइल, रजिस्टर समेत
अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने स्पा के मालिक और
प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छह लोगों को
गिरफ्तार किया गया है।
शुक्रवार रात को सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र
कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम आदित्य मॉल पहुंची और स्पा
सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-
तफरी मच गई। युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत मेंमिले। पुलिस को देखते ही सब भागने लगे, लेकिन सभी कोमौके पर ही रोक लिया गया। आदित्य मॉल में एक साथ छह स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा लंबे समय से चल रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेधड़क अवैध रूप से देह व्यापार हो रहा था। इसकी भनक चौकी और थाना पुलिस को नहीं लगी। अधिकारियों से इसकी शिकायत हुई तो यहां पर कार्रवाई की गई। पुलिस की जांच में आया है कि पकड़े गए लोगों में नौकरी पेशा और इंजीनियर भी शामिल हैं। इनमें इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, दिल्ली केरहने वाले हैं।
स्पा के प्रबंधक एक से दो हजार रुपये ग्राहकों से लेते थे। उसके बदले चंद रुपये युवतियों और महिलाओं को देते थे, बाकी खुद रख लेते थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने बताया कि फरार मालिकों की तलाश की जा रही है।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026