Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. राधास्वामी सत्संग, हज़ूरी भवन, पीपल मंडी आगरा में आज ३-१२-२०२३ रविवार को विशेष सत्संग महोत्सव का आरंभ हुआ। 7 दिसंबर तक चलने वाले विशेष सत्संग में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु पहुंच गए हैं।
मत के द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हुज़ूर महाराज राधास्वामी दयाल की पवित्र समाध पर विशेष आरती सत्संग हुआ जिसमे बड़ी संख्या में सत्संगी शामिल हुए। आरती के पश्चात भोग एवं भंडारा हुआ। यह सत्संग महोत्सव ७ दिसम्बर २०२३ तक मनाया जायेगा।
राधास्वामी मत के तृतीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी लालाजी महाराज का भंडारा ४ दिसंबर को मनाया जायेगा। परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज की पवित्र रज उनकी नवनिर्मित समाध पर ५ दिसंबर को प्रतिस्थापित की जायेगी। द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हुज़ूर महाराज का १२५वाँ भण्डारा ६-७ दिसंबर को मनाया जायेगा। परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज ने इसी वर्ष २५ जनवरी, 2023 के दिन निज धाम सिधारने की मौज फ़रमायी थी।
यह महोत्सव प्रत्येक अनुयायी के लिए महत्वपूर्ण है। अपने प्रीतम दादाजी महाराज की इस विशेष सेवा के अवसर का लाभ उठाने के लिए देश विदेश से सत्संगी हज़ूरी भवन आ चुके हैं।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026