नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व राष्ट्रपति और दुनियाभर में मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा,” सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। भाजपा ने एक्स पर लिखा है, ” नवाचार की उनकी विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”
उल्लेखनीय है कि सादगी, सौम्यता, समर्पण और ईमानदारी की मिसाल रहे डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडी में हुआ था। डॉ. कलाम ने देश के पहले स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल एसएलवी-3 को विकसित करने के लिए निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026