Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी, 2021 को जैन दादाबाड़ी शाहगंज, आगरा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। समय है – प्रातः नौ से अपराह्न दो बजे तक। शिविर में मिर्गी, मस्तिष्क आघात (ब्रेन स्ट्रोक), लकवा रोग, अवसाद, डायबिटीज, रक्तचाप से पीड़ित मरीज देखे जाएंगे। इसके साथ ही उन 1500 हृदयरोगियों की ईसीजी आदि जांचें की जाएगी, जिनके आगरा विकास मंच ने ऑपरेशन कराए हैं। एमआरआई के अलावा सभी जांचें और दवाई वितरण भी निःशुल्क होगा। अपराह्न एक बजे से अशोक जैन सीए स्मृति गोष्ठी में चिकित्सकों का सम्मान भी किया जाएगा।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने पत्रकारों को बताया कि स्व. अशोक जैन अपने जीवन के अंतिम दिनों में विकलांगों की सेवा कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर की नई परंपरा आगरा में शुरू की। इसी कारण उनकी पुण्यतिथि को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में उन्हीं मरीजों को देखा जाएगा, जिन्होंने पहले से पंजीकरण करा रखा है। शिविरस्थल पर कोई नया मरीज नहीं देखा जाएगा। मिर्गी के दौरे के मरीजों को जीवनपर्यंत दवाई के लिए गोद लिया जाएगा। जरूत पड़ी तो लकवाग्रस्त मरीजों को व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी।
वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. विनय अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में मिर्गी के कारण लोगों का घर बर्बाद हो रहा है। विवाह नहीं होता है। नौकरी नहीं मिलती है। यह बीमारी सामान्य सी होती जा रही है। इसी कारण इस पर विशेष ध्यान है। मिर्गी का दौरा, लकवाग्रस्त, ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए यह शिविर विशेष रूप स उपयोगी है। डॉक्टर की सलाह पर मौके पर ही रक्त जांच, ईईजी (मशीन द्वारा दिमाग की जांच), सीटी स्टैन निःशुल्क होगा।
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा ने बताया कि अधिकांश व्यक्ति डायबिटीज और रक्तचाप की समस्या से ग्रसित हैं। इससे संबंधित सभी जांच शिविर स्थल पर की जाएंगी। वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विकास जैन. डॉ. डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के बाद यह शिविर विशेष है। इसलिए अधिकाधिक मरीज पहले से पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं।
वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम लवानिया ने बताया कि कोरोनाकाल में अवसाद की समस्या बहुत अधिक बढ़ गई है। ऐसे मरीजों के लिए यह शिविर वरदान की तरह है।
शिविर का लाभ उठाने के लिए सात, आठ और नौ फरवरी को पंजीकरण कराना होगा। डॉ. बीके अग्रवाल के क्लीनिक जगदम्बा मेडिकेयर जयपुर हाउस, नवदीप हॉस्पटिल शाहगंज, डॉ. रमेश धमीजा के क्लीनिक शाहगंज, डॉ. विनय अग्रवाल के क्लीनिक नेहरू नगर, डॉ. शुभम लवानिया के क्लीनिक कमलानगर, नयन ऑप्टिक्स (अंजना सिनेमा के पास) पर पंजीकरण कराए जा सकते हैं। पंजीकरण के समय मरीज या उनके तीमारदार पुरानी जांच रिपोर्ट साथ आएं और मर्ज के बारे में पूरी जानकारी दें। बिना पंजीकरण के कोई नया मरीज नहीं देखा जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान जयरामदास, महेन्द्र जैन, विजय सेठिया, आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन, प्रवक्ता संदेश जैन, ध्रुव जैन आदि मौजूद थे।
- Westace Casino – Giochi Onesti, Giocatori Felici e Vittorie da Essere Orgogliosi in Italia - August 20, 2026
- Probar las tragamonedas de ELK Studios en la app de SpinoGambino Casino en España - August 20, 2026
- The Nordspin platform – Where Each Spin Matters - August 20, 2026