मुरादाबाद । यूपी (UP) के मुरादाबाद जिले (Moradabad District) में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह (CO Kotwali Desh Deepak Singh) के गनर कांस्टेबल अजित कुमार (Gunner Constable Ajit Kumar) ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजित कुमार (Ajit Kumar) मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। सीओ सिंह ने बताया कि नागफनी क्षेत्र में अजित कुमार (Ajit Kumar) किराए के मकान में रहते थे। रात में वह ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 11 बजे घर चले गए थे।
देर रात उन्होंने खुद को लाइसेंसी रायफल (Licensed Rifle) से गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही घटना का पता चल सका। सीओ ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि अजित की पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शायद इसी तनाव में उन्होंने खुदकुशी कर ली हो।
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी एक बार फिर खुली बहस की चुनौती: सीधे सीआरपीएफ (CRPF) जवानों को टैग कर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट - November 9, 2026
- गरीबों को भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज्जती न सहनी पड़े… सरकार बनने पर राशन के साथ दिया जाएगा सरसों का तेल, अखिलेश यादव का बड़ा वादा - November 9, 2026
- आगरा कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 72 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले - November 9, 2026