आगरा: गुरुवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल कुछ देर के लिए भगवामय हो गया। लगभग 110 भगवाधारी साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया। जिस तरफ नजर डालो इन भगवाधारियों के कारण ताजमहल भगवामय नजर आ रहा था। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच इन साधुओं ने ताजमहल का दीदार किया था। ताजमहल भ्रमण के दौरान गाइड के माध्यम से इन साधुओं ने ताजमहल के इतिहास की जानकारी भी ली।
जानकारी के मुताबिक ताजमहल का भ्रमण करने वाले ये साधु दिल्ली अक्षरधाम संस्था से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। ताजमहल निहारने के लिए लगभग 110 साधु आगरा आए थे। पर्यटन पुलिस, ताज सुरक्षा और सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच इन सभी ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान कुछ अनुचित कार्य न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।
ताजमहल निहार कर बाहर निकले के इन साधुओं से वार्ता हुई तो उनका कहना था कि ताजमहल बेहद खूबसूरत है। उन्होंने किसी और मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया।
- Agra News: लायंस क्लब कोहिनूर की सेवा से महका मुफीद-ए-आम स्कूल, बच्चों को फर्नीचर और स्टेशनरी की भेंट - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026