डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में अपराह्न दो बजे से होंगे सभी कार्यक्रम
शहर के कलाप्रेमियों को आमंत्रित किया गया, 23 सितम्बर को शाम चार बजे से सात चिकित्सकों को जीवन रक्षक अवॉर्ड दिया जाएगा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. 8वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का शुभारंभ 22 सितम्बर की रात्रि में हो गया है। देश-विदेश से आए कलाकारों ने दशहरा घाट ताजमहल पर यमुना मैया की भव्य आरती करके किया। इससे पूर्व दाऊजी महाराज का विधिवत पूजन अर्चना मंदिर के मुख्य महंत पंडित बलराम पांडेय ने कराई। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में उद्घाटन अपराह्न 3.30 बजे कुलपति प्रो. आशु रानी करेंगी। शाम चार बजे से नारी गौरव सम्मान होगा।
101 दीपों से आरती की और दीप दान
नटरांजलि थिएयर आर्ट्स की निदेशक और महोत्सव की मुख्य संयोजक सुश्री अलका सिंह ने बताया कि यमुना मैया की आराधना के लिए देश विदेश से आये कलाकार अपने अपने देश और प्रदेश की रंगमंचीय वेश भूषा में सज धज कर आये। यमुना महारानी की 101 दीपों से आरती की। दीप दान किया। ‘अतिथि देवो भव:’ के तहत कलाकारों का सम्मान भी किया गया।

ये रहे अतिथि
आरती का संयोजन पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे वंदना सिंह, भानु दीक्षित, पंडित सुनील दत्त, आरती शर्मा, सांची दुआ। व्यवस्थाओं में सहयोग किया रोहित कत्याल और टोनी फास्टर ने।
कुलपति प्रो. आशु रानी करेंगी उद्घाटन
अलका सिंह ने बताया कि डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी रहेंगी। महोत्सव के मुख्य संरक्षक की भूमिका में रहेंगे विख्यात समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल। मार्गदर्शक डॉ. आनद टाइटलर और समिति प्रमुख नितेश शर्मा हैं।

दो बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम
22-23-24 सितंबर को तीनों दिन दोपहर 2 बजे से विश्वविद्यालय के पालीवार पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुति होगी। जिनमें ओडिशा का जगन्नाथ नृत्य, नाटक पंछी, हाथरस गॉट टैलेंट विनर गौरी एवं सिया, धनवान क्वीन कनक, मध्यप्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना वाणी व नित्या पाठक, नेपाल का नृत्य मुख्य प्रस्तुतियां रहेंगी।

नारी गौरव सम्मान
स्व. श्रीमती रामलता गुप्ता (धर्मपत्नी स्वाधीनता सेनानी स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश) की स्मृति में नारी गौरव सम्मान समारोह शाम 4 बजे होगा जिसमें शहर की सात महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।23 सितम्बर को शाम चार बजे से सात चिकित्सकों को जीवन रक्षक अवॉर्ड दिया जाएगा। आगरा शहर के कलाप्रेमियों से देश विदेश से आये कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम स्थल पर आने की अपील की है। मीडिया संयोजक रोहित कत्याल ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर होंगी। कला प्रेमी आमंत्रित हैं।
- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026