लखनऊ। यूपी में शराब की 880 नई दुकानें खुलेंगी। इसके साथ ही भांग की 13 नई दुकानों को भी खोला जाएगा। आबकारी मुख्यालय में आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने मंगलवार को अफसरों के साथ बैठक की और इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र पर आयोग की अनुमति मिल चुकी है। ऐसे में एक मई से नई शराब की दुकानों को खोलने का काम शुरू हो जाएगा।
मार्च में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण इस बार प्रदेश में शराब की दुकानों का नवीनीकरण हुआ था। इसी बीच राजस्व बढ़ाने के लिए नई दुकानों को खोलने की जरूरत हुई। प्रदेश भर में सर्वे के आधार पर 880 शराब की दुकानें व 13 भांग की नई दुकानों को खोलने की जरूरत महसूस हुई। इसमें 222 अंग्रेजी शराब की दुकानें, 353 देसी शराब की दुकानें, 300 बीयर की दुकानें खुलेंगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा गया। जिस पर अनुमति मिल गई है। ई-लॉटरी के लिए मार्किंग एक मई शाम पांच बजे तक होगी, तीन मई दोपहर 12 बजे से नौ मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
12 मई शाम पांच बजे तक आवेदन पत्रों की जांच होगी। 15 मई को दोपहर तीन बजे से हर जिले के जिलाधिकारी के सामने लॉटरी होगी। 18 मई शाम पांच बजे तक सभी नए दुकानदारों को सरकारी शुल्क जमा करना होगा। बैठक में अपर आबकारी आयुक्त अरविंद कुमार राय, जिला आबकारी अधिकारी सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे।
यहां होगी ई-लॉटरी
लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, आगरा, कानपुर में दोपहर तीन से चार, बरेली मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर, मीरजापुर, झांसी में शाम चार बजकर एक मिनट से पांच बजे तक, अलीगढ़, सहारनपुर, बस्ती, चित्रकूट धाम, आजमगढ़, वाराणसी व देवीपाटन मंडल में शाम पांच बजकर एक मिनट से शाम छह बजे तक ई-लॉटरी होगी।
-एजेंसी
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026