नई दिल्ली: पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर में रविवार की रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 800 लोगों के मारे जाने की खबर है। भूकंप से कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए। भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान और भारत में भी देखा गया। दिल्ली, एनसीआर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद से 27 किमी दूर, 10 किमी गहराई पर था. तालिबान सरकार ने बचाव शुरू किया, लेकिन दुर्गम इलाकों में मुश्किल हो रही है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा तबाही दूरदराज के कुनार प्रांत में हुई। मौके पर राहत और बचाव अभियान चल रहा है। यह भूकंप रविवार रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर आया। बड़े भूकंप के बाद इलाके में 12 ऑफ्टरशॉक और आए। ज्यादातर रिक्टर पैमाने पर 3 तीव्रता के थे।
बीती रात जब लोग सो रहे थे तब राजधानी दिल्ली की धरती भी भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी। ये झटके इतने तेज थे कि आधी रात में ही लोगों को घर से बाहर भागना पड़ा। लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि, अफगानिस्तान की तुलना में दिल्ली, एनसीआर में भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026