बस्ती, ( राहिल खान) : बस्ती जिले के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र अंतर्गत एक 6 वर्षीय बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अमित कुमार आनन्द द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, CO सदर व CO रूधौली के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से विशेष टीमों का गठन करते हुए खोजबीन के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। टीमों द्वारा इलाके के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ, तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते कुछ ही घंटों के भीतर बालक को सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद बालक को प्राथमिक जांच के उपरांत उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने इस मामले में कार्यरत टीम को उनकी कुशलता, तत्परता व मानवीय दृष्टिकोण के लिए सराहा और आमजन से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि समय पर सहायता मिल सके।
बस्ती पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026