आगरा: कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी का 19 जून को होने वाले जन्मदिन को शहर कांग्रेस पार्टी शहर भर मे धूमधाम से मनाएगा। इसको लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता मे राजा मंडी स्थिति कांग्रेस कार्यालय मे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी के जन्मदिन मनाए जाने के साथ साथ कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया की 19 जून को कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी का जन्मदिन शहर के कई प्रमुख स्थलों के अलावा दलित बस्ती मे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और उसी दिन राजा मंडी स्थिति साईं बाबा मंदिर के पास महानगर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन के साथ साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारी मे जुट जाने का आह्वान किया है। जिससे इस कार्यक्रम को बेहतर और भव्य तरीके से मनाया जा सके।
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026