सरकार सुरक्षा कारणों से कुछ और चीनी एप्स पर बैन लगा दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने 54 चीनी एप बैन कर दिए गए हैं। इससे पहले भी देश में अब तक चीन में बने कुल 224 एप्स को बैन किया जा चुका है। जून 2020 में लद्दाख सीमा पर चीन के साथ हिंसक झड़प होने के कुछ दिनों बाद ही देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बने कई चीनी एप्स को बैन कर दिया गया था।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। माना जा रहा है ये एप्स विदेशों में स्थित सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है। बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं।
कौन-कौन हैं लिस्ट में
चीन के जिन एप्स पर बैन लगाया गया है उनमें Sweet Selfie HD, Beauty Camera – Selfie Camera, Viva Video Editor, Tencent Xriver, Onmyoji Arena, AppLock और Dual Space Lite शामिल हैं। सबसे पहले जून, 2020 में केंद्र सरकार ने 59 एप्स को बैन किया था। तब सरकार ने TikTok, UC Browser, Shareit, WeChat जैसे एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद उसी साल सितंबर में 118 ऐप बैन किए गए थे। फिर नवंबर, 2020 में सरकार ने 43 चीनी एप बैन किए थे।
सरकार ने इन एप्स के जरिए इकट्ठा किए जा रहे डेटा और उनके इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे और इस संबंध में इन एप्स को चलाने वाली कंपनियों से सफाई मांगी थी। लेकिन रिपोर्ट्स में पता चला था कि इन कंपनियों ने जो जवाब सरकार को दिए हैं, सरकार उनसे संतुष्ट नहीं थी, जिसके बाद ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया गया।
-एजेंसियां
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई; 3 बच्चों समेत 8 की मौत, कई घायल - March 27, 2026
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026