पटना । बिहार में जाति जनगणना का काम चल रहा है। रेड लाइट एरिया की 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद बताया है। जनगणना अधिकारी हैरान हैं, कि 40 महिलाओं का एक ही पति कैसे हो सकता है।
यह मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 का है। यहां के रेड लाइट एरिया में इलाके की महिलाएं सालों से नाच गाकर अपना जीवन गुजारती हैं। जनगणना के दौरान घर-घर जाकर जो जानकारी इकट्ठी की गई। उसमें अरवल के रेड लाइट एरिया की 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद के रूप में दर्ज कराया।
सबसे बड़े आश्चर्य की बात है, कि इन महिलाओं और उनके बच्चों के वास्तविक पिता के नाम की जानकारी नहीं होने से, बच्चों के पिता के रूप में भी रूपचंद नाम लिखाया गया है। महिलाओं और बच्चों के जो आधार कार्ड बने हैं। उसमें भी उनके पति या पिता के नाम के स्थान पर रूपचंद नाम ही लिखा गया है।
जब इस मामले में और जानकारी जुटाई गई, तो जानकारी मिली। यहां पैसे को रूपचंद कहा जाता है। रेड लाइट एरिया की इन महिलाओं के पास पति के रूप में कोई नाम नहीं होता है। जिनको पिता का नाम पता होता है। वह भी पिता का नाम लिखाने की जगह पति का काल्पनिक नाम लिखाती हैं। इसका मुख्य कारण उनका धंधा होता है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
