आगरा: शहर में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये सभी सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-13 स्थित एक अवैध बस्ती में रह रहे थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये लोग कबाड़ के कारोबार से जुड़े थे और लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में निवास कर रहे थे.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इनके पास से फर्जी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बरामद किए थे। जांच पूरी होने के बाद सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय से सजा पूरी होने के पश्चात अब नियमानुसार इन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 38 में से 30 बांग्लादेशी वर्तमान में जिला जेल में निरुद्ध हैं, जबकि 8 नाबालिगों को बाल आश्रय गृह में रखा गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को पुलिस टीम सभी को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी, जहां से सीमा सुरक्षा बल के माध्यम से इन्हें बांग्लादेश सीमा तक ले जाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने 13 जनवरी की तारीख निर्धारित की है, जिस दिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सभी को सीमा पार कराया जाएगा। पूरी कार्रवाई में कानूनी प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026