लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ की जिला जेल में 36 कैदियां को HIV संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियां का तुरंत इलाज शुरू कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
बता दें एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर, 2023 में लखनऊ जेल में बंद कैदियों की HIV स्क्रीनिंग कराई थी। इस स्क्रीनिंग के दौरान करीब तीन हजार कैदियों का टेस्ट किया गया है। अब रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई है। जेल प्रशासन ने शुरू की कैदियों की काउंसलिंग जानकारी के अनुसार, जांच में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। 36 नए एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने पर जेल प्रशासन ने कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है।
मरीजों की संख्या कुल हुई 47
वहीं, इससे पहले 11 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। अब 36 नए मरीज मिलने से कुछ रोगियां की संख्या 47 हो गई है। इन सभी का केजीएमयू के एंट्री रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर से इलाज कराया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की निगरानी कर रही है।
यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. रमेश ने कहा कि जेल में जांच का विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें 36 नए बंदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। जेल में बंद 11 पहले से संक्रमित थे। सभी संक्रमितों को दवाएं मुहैया कराई जा रही है। डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी कर रही है।
-एजेंसी
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026