इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को 34 वर्षीय शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटल को अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। इतना ही नहीं वह फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं।
फ्रांस में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साल के अंत में होने वाले यूरोपीय चुनावों से पहले अपनी शीर्ष टीम में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं।
फ्रांसीसी मीडिया मुताबिक मैक्रों यूरोपीय संसद चुनावों से पहले अपने दूसरे जनादेश में नई जान फूंकना चाहते हैं। इसके चलते एलिजाबेथ को हटाकर नए प्रधानमंत्री चेहरे को मौका दिया गया है।
जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मैक्रों का खेमा धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन की पार्टी से लगभग आठ से दस प्रतिशत अंकों से पीछे चल रहे हैं। मैक्रों के करीबी सहयोगी अटल, जो कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता के रूप में एक घरेलू नाम बन गए, निवर्तमान प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न की जगह लेंगे।
हाल के जनमत सर्वेक्षणों में देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक गेब्रियल अटल ने रेडियो शो और संसद में सहजता से काम करने वाले एक समझदार मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे और खुले तौर पर समलैंगिक होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।
– एजेंसी
- शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का ‘धर्मयुद्ध’: कल यूपी के सभी 75 जिलों में सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता, PM को भेजेंगे ज्ञापन - February 24, 2026
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026