लखनऊ। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने यूपी विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सभी विधायकों को 22 जनवरी को श्रीराम लला के दर्शन कराने की मांग की है।
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि, मेरी हार्दिक इच्छा है कि उत्तर प्रदेश, विधान सभा के सभी सदस्यों को 22 जनवरी को पवित्र स्थल अयोध्या धाम में जन-जन के प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर में बाल विग्रह स्वरूप के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त कर सकूं और सभी सदस्य आपके संरक्षण में वहां पहुंच सकें।
साथ ही लिखा है कि, विधान सभा के सभी वर्तमान सदस्यों को अयोध्या धाम ले जाने लाने, ठहरने एवं दर्शनार्थ उचित स्थान दिलाने हेतु आवश्यक व्यवस्था के लिए आदेश दें। बता दें कि, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वहां पर चल रहे काम का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए।
-agency
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026