पाकिस्तान के पेशावर में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद में जमा हुई भीड़ को निशाना बनाया। इस घटना में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की भी खबर है। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को अपनी मोटरसाइकिलों और कार पर लादकर अस्पताल पहुंचाया है।
जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस और दूसरे सुरक्षाबलों ने धमाके वाले इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस को शक है कि इस घमाके को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर के सहयोगी आसपास मौजूद हो सकते हैं। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों की तादाद और ज्यादा बढ़ सकती है।
-एजेंसियां
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026
- आगरा में 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को लेकर सपा ने झोंकी ताकत, वाल्मीकि बस्तियों में बैठकों का दौर तेज - November 11, 2026