आगरा: आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक कलह का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मुबारकपुर मोड़ स्थित एक होटल में अपने साले को एक महिला के साथ देख जीजा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई और देखते ही देखते होटल से सड़क तक लात-घूंसे चलने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल की चौथी मंजिल से एक महिला को बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, जीजा किसी काम से ससुराल की ओर जा रहा था, तभी उसकी नजर होटल के बाहर खड़े अपने साले पर पड़ी। शक होने पर वह होटल के अंदर चला गया, जहाँ कथित रूप से साले को एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पाया। जीजा के समझाने पर साले ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों के बीच होटल के अंदर और फिर सड़क पर जमकर मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
मारपीट के दौरान साला मौका पाकर वहां से फरार हो गया, जिसके बाद जीजा ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने होटल में दबिश दी तो चौथी मंजिल पर पानी की टंकी के पास एक महिला छिपी हुई मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान
कुर्राचित्तरपुर चौकी प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “घटना की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है। यदि कोई पक्ष शिकायत करता है, तो सबूतों और तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” क्षेत्र में इस घटना के बाद होटल में चल रही कथित गतिविधियों को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
- ‘नामर्द’ कहकर किया था अपमानित, सदमें में युवक की हुई थी मौत; झांसी कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट - October 18, 2026
- भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे: अखिलेश यादव - October 18, 2026
- लखनऊ में लगे ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के विवादित पोस्टर: राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और एलन मस्क के चेहरों को बनाया गया निशाना - October 18, 2026