बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन नई फिल्म लेकर आ रही हैं। इसमें उनके साथ शेफाली शाह भी होंगी। फिल्म का नाम है ‘जलसा’ और ये अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा चुका है और अब टीजर के रूप में कहानी की हल्की सी झलक भी दिखा दी गई है। वीडियो रोमांच से भरा है। खूब सारा सस्पेंस है। थ्रिलर है।
टीजर की शुरुआत एक गाड़ी से होती है, जो स्कूटी को टक्कर मार देती है। फिर विद्या बालन की आवाज आती है… ‘एक स्टोरी है, उस पर सही दिशा में काम करना है।’ इसके बाद शेफाली शाह दिखती हैं। दोनों ही बहुत सीरियस और सहमे हुए हैं। इकबाल खान की भी झलक दिखती है। बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘आजकल खबर छुपाने में ज्यादा फायदा है।’ ये सुनकर विद्या गहरी सोच में डूब जाती हैं। फिल्म का टीजर ऑडियंस को उस दुनिया में लेकर जाता है, जो रोमांच से भरा हुआ है। एक्टिंग की हल्की-सी ही झलक है, लेकिन शानदार है। आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिरी इसकी कहानी क्या है!
18 मार्च को होगी स्ट्रीम
इस फिल्म का प्रीमियर 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर इंडिया और दुनियाभर के 240 देशों में होगा। इसका डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। उन्हें ‘तुम्हारी सुलू’ के लिए जाना जाता है। इस मूवी में भी विद्या बालन नजर आई थीं।
ये स्टार्स भी आएंगे नजर
‘जलसा’ की बात करें तो विद्या और शेफाली के साथ इसमें मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल, और सूर्या कसीभटला जैसे शानदार कलाकार हैं।
विद्या बालन आखिरी बार ‘शेरनी’ फिल्म में दिखाई दी थीं, जो 2021 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। ‘जलसा’ के अलावा उनके पास एक अनाम फिल्म भी है, जिसकी डिटेल्स आना बाकी है।
-एजेंसियां
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026