मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दर्जनों लोगों के घायल होने की रिपोर्टें हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इस अग्निकांड में 3 लोगों की मौत हुई है और 40 लोग घायल हुए हैं.
घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के सभी अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है.
मुख्यमंत्री के कार्यालय का कहना है कि मंत्री उदय प्रताप सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव अजीत केसरी, डीजी (होम गार्ड) अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से घटना स्थल पहुँच रहे हैं. भोपाल और इंदौर के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है.
मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि इंदौर और भोपाल से भी फायर ब्रिगेड की टीमों को भेजा गया है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: होटल ताज हाइट्स के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, धुआं देख मची भगदड़, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू - February 7, 2026
- कोटा में भीषण हादसा: ओपेरा हॉस्पिटल रोड पर भरभराकर गिरी रेस्टोरेंट की बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - February 7, 2026
- विकसित भारत के लिए स्वर्णिम दिन: 500 अरब डॉलर की अमेरिका डील पर बोले पीयूष गोयल- ‘अब पूरी दुनिया में मचेगी भारतीय सामान की धूम’ - February 7, 2026