इस प्यार के महीने में कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। ऐसे में घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन या किसी रोमांटिक पर्यटन स्थल पर जाना पसंद करते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। कुछ जगहें प्यार के इजहार के लिए परफेक्ट होती हैं। अगर आप अपने दिल की बात किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर करेंगे तो वह झट से मान जाएंगे। अपने क्रश से मोहब्बत का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। यहां जब आप पार्टनर को दिल का हाल बताएंगे तो वह आपकी मुहब्बत को तुरंत कबूल कर लेंगे। जानिए इन रोमांटिक जगहों के बारे में।
पेरिस, फ्रांस
फिल्मों में पेरिस के एफिल टावर के सामने प्यार का इजहार करते देखा होगा। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को दर्शाते हैं। ज्यादातर भारतीय कपल पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं।
फ्लोरेंस, इटली
पेरिस के अलावा किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो फ्लोरेंस शहर जा सकते हैं। इटली के फ्लोरेंस शहर की खूबसूरती कपल को रोमांटिक माहौल देगी। कपल को फ्लोरेंस की संकरी गलियों में घूमकर प्यार हो जाएगा।
सेंटोरिनी, ग्रीस
ग्रीस का सेंटोरिनी शहर दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। चारों ओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा सेंटोरिनी कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से है। यहां के नजारे आपका मन मुग्ध कर देंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट है।
लक्षद्वीप, भारत
भारत का लक्षद्वीप भी कपल्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लक्षद्वीप का नजारा किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। समुद्र किनारे पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर वैलेंटाइन डे पर कुछ वक्त बिताना बेहद रोमांटिक हो सकता है।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026