अमेरिका के टेक्सस प्रांत के पश्चिमी इलाक़े में एक डेयरी फार्म में विस्फोट से 18 हजार गायों की मौत हो गई है. अमेरिका में फार्म में लगी ये अब तक सबसे बड़ी आग कही जा रही है.
विस्फोट डिमिट शहर के पास बने साउथ फ़ोर्क डेयरी में इस सप्ताह की शुरुआत में हुआ था. विस्फोट में एक व्यक्ति के घायल होने की बात भी की जा रही है.
अधिकारियों का मानना है कि डेयरी फार्म की मशीनरी से मिथेन गैस में आग लगी होगी.
कैस्ट्रो काउंटी शेरिफ़ के दफ़्तर ने इस विस्फोट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फार्म से धुएं का बड़ा ग़ुबार उठता दिख रहा है.
आग और धुएं में दम घुटने से कितनी गायें मारी गई हैं इसका सही आंकड़ा तो पता नहीं चल सका है लेकिन शेरिफ़ के दफ़्तर ने बीबीसी को बताया कि 18 हज़ार मवेशी लापता हैं. शेरिफ़ ने कहा कि फ़ार्म के जिस हिस्से में गायें थीं वहां तक आग फैल गई थी, जिस कारण गायों की मौत हुई.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026