मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार की रात नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस के सिलेंडर से रिसाव के बाद क़रीब 15 लोग बीमार पड़ गए. जिन लोगों की सेहत ख़राब हुई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस के सिलेंडर के रेग्युलेटर में लीकेज हुआ था. इसके बाद कर्मचारियों ने इस सिलेंडर को पानी में डूबो दिया था. यही पानी उस क्षेत्र में स्थित ‘मदर-इंडिया’ बस्ती से होकर जाता है. इसके बाद लोगों को गंध की वजह से सांस लेने में परेशानी होने लगी.
कई लोगों को उल्टी, खांसी और जलन की शिकायत होने के बाद लोग बड़े हादसे की आशंका से डरकर भागने लगे. बाद में पुलिस, प्रशासन ने वहां पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. लोगों को इस जगह से शिफ्ट भी किया गया है. दो बच्चे इस तेज़ रासायनिक गंध की वजह से बेहोश हो गये थे. वही कुछ अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- ‘गड़बड़ी’ के साथ MNV की म्यूज़िक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री - August 22, 2026
- दिल्ली के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने में 7.5 घंटे लग गए, सोचिए गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा- राहुल गांधी - August 22, 2026
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026