पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले के खानुजई इलाके में एक उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर विस्फोट से 14 लोगों की मौत हो गई है. इस धमाके में 30 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल विस्फोट की वजह का पता नहीं चल पाया है.
क्वेटा में लेवी फोर्स के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि विस्फोट बलूचिस्तान विधानसभा की सीट पीबी-47 पिशिन से निर्दलीय उम्मीदवार इसफंदियार काकर के चुनाव कार्यालय के बाहर हुआ.
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के वक्त बड़ी संख्या में लोग चुनाव कार्यालय के बाहर मौजूद थे. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
लेवीज़ फ़ोर्स के अधिकारियों ने विस्फोट की तीव्रता के कारण और अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया है.
खानुजई बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है.
हालांकि पिशिन जिले के कुछ अन्य इलाकों में भी बम विस्फोट की घटनाएं हुई हैं, लेकिन खानुजई इलाके में यह अपनी तरह की पहली घटना है.
-एजेंसी
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026