बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को नीतीश सरकार पास कर गई। ध्वनिमत से सरकार की जीत हुई। पक्ष में 129 और विपक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा। नीतीश कुमार ने डिप्टी स्पीकर से कहा कि वोटिंग भी करा लिया जाए। हमने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिस पर विभिन्न नेताओं ने अपनी राय रखी है। सीएम जैसे ही बोलना शुरू किए विपक्षी दल हंगामा करने लगे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि अगर नहीं सुनना चाहते हैं तो सीधे वोटिंग करा दिया जाए। हम सबकी बात सुने हैं। हमको 2005 से काम करने का मौका मिला। उससे पहले इनके (तेजस्वी यादव) पिताजी और माताजी (लालू यादव और राबड़ी देवी) को सरकार चलाने का मौका मिला। याद कीजिए कहीं कोई रोड था क्या, कोई शाम के बाद घर से निकल पाता था क्या?
सदन में नीतीश सरकार को मिलने 129 वोट
बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े जबकि विपक्ष को शून्य वोट मिले। जैसे ही वोटिंग शुरू हुई विपक्ष के सदस्य वॉकआउट कर गए मगर वोटिंग के प्रॉसेस को पूरा किया गया। बहस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि ये मुस्लिम की बात करते हैं, आए दिन हिंदू-मुस्लिम का विवाद होता था। हमने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा बंद कराया। जो 15 साल में मुस्लिमों को न्याय नहीं मिला, हमने आने के बाद कार्रवाई की। कितना डेवलपमेंट हुआ है।
नीतीश कुमार ने कहा कि जो हम लोगों के पक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए और विपक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए। इस डेप्युटी स्पीकर ने हां, ना कराके ध्वनिमत से बहुमत पास कराने की घोषणा कर दी। विपक्ष के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।
नीतीश कुमार ने कहा कि जो हम लोगों के पक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए और विपक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए। इस डेप्युटी स्पीकर ने हां, ना कराके ध्वनिमत से बहुमत पास कराने की घोषणा कर दी। विपक्ष के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए। विजय सिन्हा ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों सदस्यों की गिनती कराई जाए, ताकि बिहार की जनता को सच्चाई पता चल सके।
-एजेंसी
- आजु मिथिला नगरिया निहाल सखी… जनकपुरी महोत्सव में धूमधाम से पहुंची रघुनंदन की बारात, पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत - October 8, 2026
- प्रेमानंद महाराज पर बढ़ते विवादों के बीच पं. प्रमोद गौतम का बड़ा ज्योतिषीय विश्लेषण - October 8, 2026
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026