गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया के 11 रिश्तेदारों की मौत हुई है. मोहन कुंडारिया ने बताया है, “मेरे बहनोई के भाई की चार बेटियां, तीन दामाद, और पांच बच्चे हैं. ग्यारह शव मिले हैं. एक बचा है.”
इस हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. एनडीआरएफ़ से लेकर तमाम दूसरी संस्थाएं बचाव अभियान चला रही हैं. इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है.
इसके साथ ही पुल की प्रबंधन टीम के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है. एनडीआरएफ़ डीआईजी (ऑपरेशन) मोहसिन शाहिदी ने बचाव अभियान से जुड़ी ताजा जानकारी दी है.
उन्होंने कहा, “अब तक 132 शवों को निकाला गया है. दो लोगों के लापता होने की सूचना है. एनडीआरएफ़ की 5 टीमों को तैनात किया गया है. दो लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च ऑपरेशन बंद किया जाएगा. कल वहां के लोगों और प्रशासन ने 170 से ज्यादा लोगों को बचाया.”
- छठ पूजा पर नाक से मांग तक क्यों लंबा सिंदूर लगाती हैं महिलाएं? जानिए इस पवित्र परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक सच - November 7, 2026
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026