आगरा। हरीपर्वत स्थित होटल होलीडे इन में लायंस क्लब प्रयास का 19 वां अधिष्ठापन समारोह उत्साह और सेवा संकल्प के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेश कंसल एवं डॉ. स्वाति माथुर तथा संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी ने सत्र 2026-27 की नवगठित टीम को दायित्व सौंपा। अध्यक्ष रितेश मांगलिक, सचिव सुरभि मित्तल और कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग ने नव निर्वाचित अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पुनीत बागला को कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब प्रयास सदैव सेवा के पथ पर आगे बढ़ता रहा है। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना और समाजहित के कार्यों को निरंतर गति देना है। आने वाले सत्र में भी सेवा, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह के दौरान सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल करते हुए इस्कॉन आगरा द्वारा आयोजित गीता ओलंपियाड प्रतियोगिता के लिए सहयोग राशि भेंट की गई। यह राशि शशांक प्रभु को प्रदान की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा कि लायंस क्लब सेवा को केंद्र में रखकर कार्य करने वाला वैश्विक संगठन है। क्लब के प्रत्येक सदस्य का प्रयास होना चाहिए कि जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचे। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा कार्यों में निरंतरता और टीम भावना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम संयोजक अशु मित्तल ने बताया कि क्लब प्रयास द्वारा वर्षभर विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। अधिष्ठापन समारोह केवल दायित्व परिवर्तन का अवसर नहीं बल्कि आगामी सत्र के सेवा संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से आगामी वर्ष में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण और अधिष्ठापन के बाद समारोह का माहौल पूरी तरह मनोरंजक हो गया। टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘खिचड़ी’ की थीम पर क्लब सदस्यों ने हास्य नाटिका प्रस्तुत की। सदस्यों ने विभिन्न किरदारों को जीवंत करते हुए अपनी अभिनय प्रतिभा से सभी को खूब गुदगुदाया।
नाटिका में विशेष रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने ‘हंसा’ का किरदार निभाकर खूब तालियां बटोरीं। उनके अभिनय पर समारोह में मौजूद सदस्यों और अतिथियों ने जमकर ठहाके लगाए। नाटिका का संचालन निधि लाल ने किया। रूपाली अग्रवाल, मयूरी मित्तल, रीना गर्ग, नंदिनी अग्रवाल, तनुजा मांगलिक, जय अग्रवाल, रचना अग्रवाल, रेशमा मगन सहित आदि उपस्थित रहे।
- अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर घरों पर चला बुलडोजर, अखिलेश यादव के सामने फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- नवंबर में बेटी की शादी है… - September 23, 2026
- बिजनौर में बिजली चेकिंग को लेकर बड़ा बवाल: चांदपुर क्षेत्र में जेई को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल; कई लोगों पर FIR - September 23, 2026
- लायंस क्लब प्रयास का 19वां अधिष्ठापन समारोह: गीतिका अग्रवाल ने संभाली अध्यक्ष की कमान, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प - September 23, 2026