भारतीय जनता पार्टी (BJP) महानगर आगरा के महामंत्री नितेश शिवहरे का जन्मदिन इस बार बेहद हर्षोल्लास और वैदिक परंपराओं के साथ मनाया गया। पांडेय परिवार की ओर से आयोजित इस विशेष जन्मदिन समारोह के अवसर पर पवित्र यमुना नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक ‘पांडेय जी की बगीची’ में भगवान शिव का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रुद्राभिषेक किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद एक विशाल महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों, व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रुद्राभिषेक और महाप्रसादी का भव्य आयोजन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अमित पांडेय, सौरभ पांडेय, माधव पांडेय और पार्षद अनुज शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के उपरांत सभी ने भाजपा महामंत्री नितेश शिवहरे को उनके जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की।
पांडेय परिवार और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर पांडेय परिवार की ओर से नितेश शिवहरे को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सदैव उन पर बनी रहे और वे राजनीति के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते हुए सफलता प्राप्त करें। वक्ताओं ने कामना की कि वे अपने जीवन में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए उच्च पदों को सुशोभित करें और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
इसके साथ ही महालक्ष्मी की विशेष कृपा से उनके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि और वैभव बना रहे, ऐसी प्रार्थना भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी उन्हें बुके भेंट कर और मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026