आगरा। स्वयं को एक समाचार पत्र का सम्पादक बताने वाले युवक और उसके दो साथियों पर थाना मलपुरा में एक ठेकेदार और उसके परिचित के साथ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह मुकदमा पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज किया गया है। धनौली, मलपुरा के पीड़ित आशीष पाराशर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने उसे बातों में फंसा कर दो कारें मासिक किराए पर लीं लेकिन उनका किराया कुछ समय बाद देना बंद कर दिया। यही नहीं पुलिस के नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके परिचित से 25 लाख रुपये ले लिए। तकादा करने पर कार्यालय बुलाकर मारपीट की।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से दोस्ती और उनके बीच अपनी पैठ बताता था। आरोपी पूर्व में भी एक भाजपा नेता से इसी तरह विवादों में फंस चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ ने थाना मलपुरा को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद हिमेश वित्थरिया, उसके बाडी गार्ड गजेंद्र और चालक रंजीत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
- “मैं खुद को महिला या पुरुष नहीं, एक व्यक्ति मानती हूँ…”: जंतर-मंतर पर आंदोलन का चेहरा बनीं नेहा बोरा का बड़ा बयान - November 13, 2026
- “राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो…”: राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमी ताजनगरी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 13, 2026
- आगरा में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का खतरा बरकरार; 4 नए मरीज मिले, दो बच्चे भी शामिल - November 13, 2026