आगरा में पर्यावरण और योग का अनूठा संगम: क्षत्रिय सभा राजपुर चुंगी ने नेहरू एंक्लेव में किया पौधारोपण व योगाचार्यों का सम्मान

PRESS RELEASE

आगरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर क्षत्रिय सभा, राजपुर चुंगी शाखा द्वारा शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एन्क्लेव में एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल योगाचार्यों को सम्मानित किया गया, बल्कि ‘पर्यावरण संरक्षण अभियान’ चलाकर जन-जन को प्रकृति के प्रति जागरूक किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, जितेंद्र सिंह सिकरवार और ललित रघुवंशी तथा हरिशंकर जसावत ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत, क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने हाथों में पौधे लेकर लोगों को अधिकाधिक पौधारोपण करने और नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया।

​इस अवसर पर ‘नियमित करो योग, दूर रहेंगे रोग’ और ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभा के अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और एक संतुलित जीवन के लिए योग और पर्यावरण संरक्षण दोनों का तालमेल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देने के लिए वृक्ष लगाना ही सबसे बड़ा पुण्य है।

​कार्यक्रम में समाज के प्रेरणास्रोत योग गुरु ओपी धाकरे, रमेश गहलौत, हजारी लाल तोमर, सूर्यकांत चौहान, संजय चौहान और वीरी सिंह को सम्मानित किया गया। उनकी सेवाओं को सराहा गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

​इस दौरान क्षत्रिय सभा के तमाम पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह जादौन, शाखा प्रभारी दिनेश भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह जादौन, महामंत्री गजेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष श्याम परिहार, अंकेक्षक डॉ. राकेश सिंह सिकरवार, ठा. थान सिंह, मीडिया प्रभारी खजान सिंह धाकरे और राजेश धाकरे शामिल थे।

इनके अतिरिक्त युवाध्यक्ष अमित जसावत, हरेंद्र सिकरवार, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, लाल सिंह राघव, प्रमोद तोमर, एडवोकेट मनीष, प्रवीन तोमर, हेमंत तोमर, मनीष धाकरे, दशरथ सिंह जादौन और सचिन तोमर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जीपी ठाकुर द्वारा किया गया।

Dr. Bhanu Pratap Singh