भारत विकास परिषद ‘अमृतम्’ का योग संदेश: डिफेंस एस्टेट में आयोजित शिविर में गूंजे स्वस्थ जीवन के संकल्प

PRESS RELEASE

आगरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डिफेंस एस्टेट स्थित सेंट्रल पार्क में भारत विकास परिषद ‘अमृतम्’ शाखा द्वारा एक विशेष योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

​योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय (पतंजलि योग, जिला अध्यक्ष) और प्रमोद कुमार पचौरी (युवा जिला अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की बारीकियों का अभ्यास कराया गया। विशेषज्ञों ने योग के वैज्ञानिक पहलुओं को समझाते हुए बताया कि नियमित अभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह हमारे संपूर्ण विकास का आधार है। श्री रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल ने भी इसे स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बताया।

परिषद के शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका अपरिहार्य है। शाखा के सचिव राजीव प्रीति गोयल और कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने इसे एक संपूर्ण जीवनशैली करार दिया। महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल ने आधुनिक समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के रूप में योग को सबसे सरल और प्रभावशाली उपाय बताया।

​इस अवसर पर ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, उमेश बाबू अग्रवाल, आर.एस. गुप्ता और विजय अग्रवाल ने परिषद की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश एवं सपना बंसल, ब्रजेश एवं जूली बंसल, संदीप एवं अनुभा मित्तल तथा अंकित एवं मनीषा बंसल की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में नीरज मित्तल, बृजमोहन रेपुरिया, संजीव गुप्ता, राकेश गोयन, रवि बंसल, अनुराग अग्रवाल, गौरव बिंदल, संचिता बिंदल, ज्योति मित्तल, मनोज जैन, अजय शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजीव मंगल, अंकित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अभिषेक गोयल और सुनील बंसल सहित समाज के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Dr. Bhanu Pratap Singh