दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ़्तार भारतीय राष्ट्र समिति की नेता के कविता को तीन और दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कविता की पांच दिनों की रिमांड अदालत से मांगी थी.
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पांच दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा गया था. के कविता अब 26 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगी.
के कविता को अब मंगलवार को सुबह 11 बजे अदालत में पेश किया जाएगा. के कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं.
उन्होंने अदालत के समक्ष ज़मानत याचिका भी दायर की है. इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने के कविता से कहा था कि वो ट्रायल कोर्ट में ज़मानत याचिका दायर करें.
इसी बीच जांच एजेंसी ईडी ने अदालत को बताया है कि के कविता के रिश्तेदार के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई है.
ई़डी की तरफ़ से आरोप लगाया गया है कि के कविता ने ‘सौ करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत देने का षडयंत्र रचा.’
-एजेंसी
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026