लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने भोजपुरी भाषी पूर्वांचल क्षेत्र में अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश भोजपुरी भाषा अकादमी’ में पांच नए पदाधिकारियों को नामित किया है, जिनमें एक उपाध्यक्ष और चार सदस्य शामिल हैं। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय को अकादमी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही अकादमी में पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों को संतुलित प्रतिनिधित्व देते हुए चार सदस्यों का भी मनोनयन किया गया है। इनमें वाराणसी की सीता मिश्रा, प्रतापगढ़ के कृष्ण कुमार सिंह, महराजगंज के अशोक जायसवाल और गोरखपुर के डॉ. फूलचंद गुप्ता शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश भोजपुरी भाषा अकादमी के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
पूर्वांचल के जिलों को मिला प्रतिनिधित्व
इन सभी नियुक्तियों में भोजपुरी भाषी क्षेत्र के प्रमुख जिलों का विशेष ध्यान रखा गया है। नामित किए गए सभी सदस्यों का गहरा संबंध पूर्वांचल और भोजपुरी भाषा-संस्कृति से है। सरकार की इस पहल को पूर्वांचल के भोजपुरी भाषी जनमानस से सीधे जुड़ने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
एक वर्ष की अवधि के लिए दी गई जिम्मेदारी
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, नामित उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का निर्धारित किया गया है। हालांकि, शासन के पास यह अधिकार सुरक्षित रहेगा कि वह अवधि समाप्त होने से पूर्व भी नामांकन रद्द कर सकता है। पूर्वांचल के बड़े वोट बैंक और भाषाई जुड़ाव को देखते हुए चुनाव से ठीक पहले भोजपुरी अकादमी के पुनर्गठन को महत्वपूर्ण प्रशासनिक व राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
- आगरा में ताज कन्वेंशन के सामने दिनदहाड़े स्नेचिंग: ‘आई लव आगरा’ से लौट रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल - November 28, 2026
- आगरा में रिटायर्ड DSP पर महिला सफाईकर्मी को पीटने का आरोप: CCTV वायरल, कर्मचारियों ने न्यू आगरा थाने को घेरा - November 28, 2026
- यूपी चुनाव से पहले पूर्वांचल में सांस्कृतिक कार्ड: यूपी सरकार ने भोजपुरी अकादमी में कीं 5 नई नियुक्तियां - November 28, 2026