महाराष्ट्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे समय-समय पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र की सहकारी चीनी मिलों को कौड़ियों के दाम पर बेचा गया है। इस मामले में तकरीबन 25 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप भी उन्होंने लगाया है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की मांग भी की है। अन्ना हजारे ने 24 जनवरी को यह पत्र लिखा है।
अन्ना ने अमित शाह को क्यों पत्र लिखा?
अन्ना हजारे ने अपने पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र की चीनी मिलों को साल 2009 से ही उन्हें कौड़ियों के दाम बेचने का सिलसिला शुरू है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मसले को लेकर हम विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। पत्र में बताया गया कि इस मामले पर मुंबई में साल 2017 के दौरान शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। तब एक डीआईजी स्तर के अधिकारी को जांच के लिए नियुक्त भी किया गया था। हालांकि जांच में यह पाया गया कि इस आरोप बेबुनियाद हैं और उनमें कोई भी तथ्य नहीं हैं। साथ ही जांच में यह भी पता चला कि सहकारी वित्तीय संस्थानों में कोई अनियमितता नहीं है। इसी वजह से अन्ना ने अमित शाह को पत्र लिखा है।
अन्ना का सवाल
वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने पत्र में यह सवाल भी उठाया है कि अगर इस महा घोटाले की जांच महाराष्ट्र सरकार नहीं करेगी, तो फिर यह भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा? इस पर किस प्रकार से लगाम लगाई जा सकेगी? उन्होंने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि केंद्र ने किसानों के कल्याण और सहकारी क्षेत्र को उत्तम बनाने के लिए सहकारिता मंत्रालय बनाया है।
– एजेंसियां
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026