आगरा: भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर की ओर से मंडल कार्यसमिति सत्यापन और प्रवासी योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अवधपुरी स्थित मंगलम मैरिज हॉल में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
बूथ मजबूती और माइक्रो प्रबंधन पर जोर
कार्यशाला को संबोधित करते हुए निवर्तमान महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होता है। बूथ को जीतकर ही चुनाव जीता जा सकता है, इसलिए हर बूथ को एक सक्रिय बूथ बनाना बेहद जरूरी है। वहीं, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष गामा दुबे ने कार्यकर्ताओं को माइक्रो प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्होंने मंडल से लेकर शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुखों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे विपक्ष की हर झूठी अफवाह और एजेंडे का तथ्यात्मक जवाब दें तथा जनता को सच्चाई बताकर पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं।
विधायक डॉ. जी एस धर्मेश और महानगर अध्यक्ष का संबोधन
क्षेत्रीय विधायक डॉ. जी एस धर्मेश ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में पूरी शिद्दत से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल को बेहतर रखें और समाज के लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी के अभियानों से जोड़ें।
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर साधारण बूथ कार्यकर्ता तक केवल ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच के साथ सेवा और समर्पण भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर विकास की बयार बहाई है और जनता का अपार विश्वास जीता है।
इस अवसर पर कार्यशाला में मुख्य रूप से राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जी एस धर्मेश, गामा प्रसाद दुबे, भानु महाजन, यादवेंद्र प्रताप सिंह, हेमेंद्र शर्मा, अरुण पाराशर, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, निर्मला दीक्षित, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, विकास भारद्वाज, अनिल सारस्वत, राहुल सागर, दीपू जादोन, मनमोहन कुशवाह, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, अतुल गर्ग, राजू परमार, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, अंजू गर्ग, विकास गुप्ता, बॉबी लाले, के के सिकरवार, गया प्रसाद लोधी, विजय श्रीवास्तव, विवेक पाठक, कुशल गोयल और आदित्य अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026