आगरा। सेनेट्री सुपरवाइजर संघ के नेतृत्व में मंगलवार को आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को एक दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। संघ की ओर से मुख्य रूप से सफाई मित्रों के 81 दिन के लंबे समय से बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान कराने तथा ईएसआई कार्ड बनवाकर नगर निगम के प्रत्येक जोन में विशेष कैंप लगाकर उनका वितरण कराने की मांग की गई।
मांगपत्र में संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व में दिए गए ज्ञापनों का हवाला देते हुए बताया कि आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों का 81 दिनों का बकाया एरियर अभी तक उनके खातों में नहीं पहुंच सका है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही दूसरी प्रमुख मांग के तहत सभी आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों के ईएसआई कार्ड तत्काल तैयार कराकर उन्हें जोनवार कैंप लगाकर वितरित किए जाने की बात कही गई।
अपर नगर आयुक्त ने दिया सकारात्मक आश्वासन
संघ के प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने दोनों ही मांगों को गंभीरता से सुना और उन पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सफाई मित्रों को आश्वस्त किया कि उनके 81 दिन के एरियर का शीघ्र भुगतान कराया जाएगा और साथ ही ईएसआई कार्डों का वितरण भी सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राजकुमार विद्यार्थी, सूरज पहलवान, रंजीत नरवार, सुनील पारस, दीपक झगारे, राजेश चौहान, विशाल देव पवार, अमित सत्यार्थी, अजीत चौहान, कुलदीप गौहर, सरवन विराट, नीरज सिंह सुपरवाइजर सहित आशीष नायर, सुमित करोसिया, बबलू, राकेश, अमित, सुंदर, बृजेश और कपिल समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
- आगरा में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन: नुनिहाई के खत्ताघर की सरकारी जमीन पर बने 5 अवैध मकान ध्वस्त - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मामला: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर जताई हैरानी - October 15, 2026
- माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाले अस्तबल की जमीन पर बनेगी आधुनिक टाउनशिप, सीएम योगी बोले- अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ के नाम से जाना जाएगा क्षेत्र - October 15, 2026