आगरा। भवना एस्टेट स्थित श्री जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण में विशेष पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भगवान श्रीराम एवं लड्डू गोपाल जी की आरती कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि जब भी अधर्म बढ़ता है, तब धर्म की स्थापना के लिए संघर्ष करना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव जैसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महाआरती में सहभागिता की।
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, महामंत्री मनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, सतीश ठाकुर, निमित पोरवाल, महिला मंडल अध्यक्ष अमृता पोरवाल, आरती शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
- आगरा में मुकुट की आरती के साथ भव्य रूप से शुरू हुआ 136वां श्री मुकुट महोत्सव: 50 मनोहारी झांकियों और नासिक ढोल की गूंज से भक्तिमय हुआ शहर - September 26, 2026
- यूपी में भारी बारिश का दौर जारी: राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा प्रशासन, नेपाल से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश - September 26, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026