मुंबई (अनिल बेदाग): ज़रीन खान हर काम को बेहद आसान बना देती हैं। अभिनेत्री ने अपने जिम से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर उनके फैंस जरूर प्रेरित होंगे! अपने लेटेस्ट पोस्ट में, ज़रीन ने एक पर्सनल माइलस्टोन का जश्न मनाया, पुल-अप पूरा किया, एक चुनौती जिसे पूरा करने में उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा था। इंटेन्स ट्रेनिंग के बाद, उन्होंने आखिरकार एक सपोर्ट बैंड और अपने ट्रेनर की मदद से इसे हासिल कर लिया।
सोशल मीडिया पर अपनी उपलब्धि साझा करते हुए, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, “डिड असिस्टेड पुल-अप टुडे… फीलिंग प्राउड ऑफ माइसेल्फ बिकॉज़ आई कुड नेवर डू ए पुल-अप, एंड टुडे आई मैनेज्ड क्वाइट ए फ्यू रेप्स. इट लुक्स इजी विद द बैंड सपोर्ट, बट इट डेफिनेटली इज नॉट. थैंक यू सैफ कुरेशी फ़ॉर मोटिवटिंग मी टू डू दिस!”
यह वीडियो ज़रीन के डेडिकेशन और उनकी फिटनेस के प्रति कड़ी मेहनत का जश्न भी है। इससे पहले, उन्होंने अपने इंटेन्स जिम रूटीन को दिखाते हुए एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने प्लैंक, डंबल लिफ्ट और लो माउंटेन क्लाइंबर्स किए थे। उनका सोशल मीडिया, जो कभी फैशन प्रेरणा देने के लिए जाना जाता था, अब उनके फॉलोअर्स के लिए सीरियस फिटनेस मोटिवेशन का स्रोत है। वर्तमान में, ज़रीन अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हो रही हैं, जिनकी घोषणा वह जल्द ही करेंगी।
-up18News
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026