लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोंकझोक हुई। इसके साथ ही दूसरे जिले से लखनऊ आ रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने जिले में ही रोक लिया और उन्हें नजर बंद कर दिया गया। वहीं, लखनऊ में काफी मशक्कत के बाद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया। वहीं, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय धक्का मुक्की में बेहोश हो गए।
कांग्रेस विधायक व यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन। इस दौरान उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था और किसानों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने विधानसभा में कार्रवाई के दौरान भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को जिलों से प्रदर्शन के लिए लखनऊ नहीं आने दिया जा रहा है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है।
कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
बुधवार को कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हुआ। उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। इसके साथ ही जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई। कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी गई।
प्रदर्शन में शामिल एक युवक की मौत
वहीं, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी घटना भी हुई। प्रदर्शन में शामिल युवक की जान चली गयी। युवक को बेसुध हालत में कांग्रेस के मुख्यालय से सिविल अस्पताल लाया गया था, यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक गोरखपुर से कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आया था। घटना की जानकारी होने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी बेहोश हो गए थे।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026