आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका इंतजार अयोध्यावासियों समेत दुनियाभर रामभक्तों को करीब 500 वर्षों से था। अयोध्या के भव्य मंदिर में आज सोमवार को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामनगरी के इस ऐतिहासिक समारोह में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम साधु संत और वीवीआईपी ही शामिल होंगे।
दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। आम लोगों से 22 जनवरी के बाद कभी भी आने के लिए कहा गया है, जो लोग अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखना चाहते हैं वह टीवी पर सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूदर्शन के सभी चैनलों पर किया जा रहा है। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी और भाजपा के यूट्यूब चैनल से भी स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी सोशल मीडिया सहित विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।
नीचे दिये लिंक से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखें लाइव-
नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल लिंक-https://www.youtube.com/watch?v=EU4fJn0YdXw
BJP यूट्यूब चैनल लिंक- https://www.youtube.com/watch?v=n54–7d0b7k
-agency
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026