पिछले कई दिनों से राजधानी लखनऊ समेत तमाम इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड की वजह से लोग अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। ये हाल सिर्फ राजधानी लखनऊ का ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों का है। अब मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश अंचलों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे भी जा सकती है। अयोध्या में भी घना कोहरा छाए रहने का आसार है। राज्य में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे और कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे का प्रकोप रहेगा यानि धूप नहीं निकलेगी और दिन में भी कुहासा बना रहेगा।
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी कोहरे का असर रहेगा। आगरा में रविवार को बेहद सर्द रही। निचला तापमान 4.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह अब तक का सबसे कम निचला पारा है। इस लिहाज से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। रात नौ बजे से ही भीषण कोहरा छा गया। हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 24 जनवरी तक कोल्ड-डे- कंडीशन रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री से कम रहेगा। जबकि निचला तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ में शीतलहर भी चलती रहेगी। सुबह और देर रात घना या अधिक घना कोहरा छाए रहने के संकेत हैं। खुले स्थानों पर कोहरे की मार अधिक पड़ सकती है।
रविवार को सर्द हवाएं शरीर में घुसी जा रही थीं। दोपहर भर ऐसा ही मौसम रहा। जबकि शाम को सर्दी फिर गहरा गई। निचला तापमान तेजी से गिरा, यह 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होकर 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।सोमवार सुबह भी कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर सियासी विवाद गहराया: रैली के बाद मैदान साफ करने वाले युवक ने राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग - August 30, 2026
- लखनऊ में हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा में नहर के पास मिला शव - August 30, 2026
- Agra News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और शिक्षिका का दर्द; पति पर होटल में बुलाकर चाकू से वार करने और जलती सिगरेट से दागने का गंभीर आरोप - August 30, 2026